गुरुग्राम, फरवरी 5 -- गुरुग्राम पुलिस ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, गालियां देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में वार्ड-33 की पार्षद सारिका भारद्वाज के पति प्रशांत भारद्वाज और कैलाश कुमार कोली शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 9A पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस बारे में नगर पालिका कर्मचारी संघ के सचिव धर्मेंद्र जिंगाला से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। धर्मेंद्र जिंगाला ने पुलिस को बताया कि यह घटना 2 फरवरी को उस वक्त सामने आई, जब सफाई कर्मचारी लक्ष्मण विहार फेज-2 में काम कर रहे थे, इसी दौरान प्रशांत भारद्वाज ने उन्हें टूटी ह...