गुरुग्राम में सपा नेता आईएफएफडीसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए
उन्नाव, अगस्त 19 -- बीघापुर। विधानसभा में सपा के नेता अंकित परिहार को गुरुग्राम में आईएफएफडीसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन को सहकारिता क्षेत्र में उन्नाव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। क्षेत्र के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कहा कि अंकित परिहार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से जनपद के किसानों को सहकारी क्षेत्र के माध्यम से खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया। अंकित परिहार के निर्वाचन पर जिला सहकारी बैंक के निदेशक निर्मल कुमार वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह, विवेक, रूपनारायण, गुड्डू, आलोक, दुर्गेश और भानु सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.