गुरुग्राम, जुलाई 13 -- गुरुग्राम में सेक्टर 58 से 115 तक विकसित हो रहे लाखों घर खरीदारों और निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर योजनाकर विभाग ने इन इलाकों में कनेक्टिविटी की सबसे बड़ी बाधा को दूर करने के लिए लगभग 1150 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की सिफारिश की है। यह जमीन सेक्टर के बीच 24 मीटर चौड़ी छूटी हुई अंदरूनी सड़कों के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार को इसका अंतिम प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अरावली के पास बसेगा नया सेक्टर, 8 गांव के किसान जमीन देने को तैयारआलीशान सोसाइटी वाले भी संकरी ग्रामीण सड़कों पर निर्भर नए सेक्टर में बुनियादी सड़कों की कमी शहर के विकास और निवासियों के लिए एक ना...