गुरुग्राम, मार्च 28 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीदना और महंगा हो सकता है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने शुक्रवार सुबह हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई हाई लेवल कमेटी की बैठक में आधा प्रतिशत स्टांप ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस सिलसिले में मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। जीएमआरएल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-नौ तक मेट्रो निर्माण को लेकर एक कंपनी को टेंडर जारी किया है। इस कंपनी ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक के बीच काम शुरू कर दिया है। जीएमआरएल ने मुख्य सचिव के समक्ष मेट्रो परियोजना के निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा है कि आधा प्रतिशत स्टांप ड्यूटी को बढ़ाया जाए। इस बाबत रिप...