गुरुग्राम में शुरू हुई तैयारी, अब नीदरलैंड में भारत के लिए खेलेंगे पैरा हॉकी खिलाड़ी
गुड़गांव, अगस्त 14 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भारतीय हॉकी में एक नई शुरुआत होने जा रही है। देश की स्पेशल ओलंपिक्स भारत हॉकी टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एफआईएच पैरा हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 20 से 24 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम ने प्रदेश में अपना अंतिम प्रशिक्षण शिविर पूरा कर लिया है। टीम 18 अगस्त को नीदरलैंड के लिए रवाना होगी। इस ऐतिहासिक सफर में गुरुग्राम की भी अहम भूमिका रही है। भारतीय टीम को तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत ही 29 अक्टूबर 2025 को न गुरुग्राम में आयोजित लेवल-1 कोच प्रशिक्षण शिविर से हुई थी। यह भी पढ़ें- मनप्रीत सिंह ने अपने चौथे विश्व कप से पहले दिया बयान, कहा- शायद ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.