गुरुग्राम, अप्रैल 17 -- गुरुग्राम की मिलेनियम सिटी की लाइसेंस कॉलोनियों में सड़कों पर अवैध निर्माण के खिलाफ शनिवार से बुलडोजर की कार्रवाई होगी, जो 22 अप्रैल तक चलेगी। यह कार्रवाई नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में होगी। शुक्रवार दोपहर को डीटीपीई अमित मधोलिया ने इस सिलसिले में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। डीटीपीई ने बताया कि नौ मीटर से लेकर 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर अवैध रूप से बने क्योस्क, ऊंचे रैंप के अलावा रेहड़ियों और खोखों को तोड़ा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर अवैध रूप से लगे गेट भी तोड़े जाएंगे।पहले दिया जाएगा नोटिस इस मामले की जानकारी देते हुए डीटीपीई ने बताया कि इस दौरान मकानों में स्टिल्ट पार्किंग का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद मकान मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा और खरीद-फर...