गुरुग्राम में रेस्तरां में धमाके के साथ फटा एसी कंप्रेसर, खिड़कियों के टूटे शीशे
गुरुग्राम, अगस्त 23 -- गुरुग्राम के सेक्टर-14 बाजार में एक रेस्तरां में एसी का कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। इससे ग्राहकों और आसपास के इलाके में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाका शनिवार देर रात हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि रेस्तरां के दरवाजों और खिड़कियों के शीशे टूटकर पूरे परिसर में बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर पास की दुकानों में मौजूद ग्राहक भी बाहर की तरफ भागे।दरवाजे और खिड़कियों के टूटे शीशे यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जैसे ही कंप्रेसर में धमाका हुआ तो दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। जिस समय यह धमाका हुआ तो करीब 12 से 15 ग्राहक इस रेस्तरां के अंदर थे। कुछ खाना खा रहे थे तो कुछ ऑर्डर देने के लिए रिसेप्शन पर खड़े हुए थे।ऐसे पाया काबू धमाके की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। रेस्तरां के अंदर बैठे ग्राहक और स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.