गुरुग्राम में मेट्रो के 5 इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे,नमो भारत ट्रेन से जुड़ेंगे 2 स्टेशन; डबल डेकर मेट्रो भी चलेगी
गुरुग्राम, जुलाई 29 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में पांच इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा। यह इंटरचेंज स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-पांच और डीएलएफ साइबर सिटी में बनाए जाएंगे। इसके अलावा ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-21 और पालम विहार रोड पर कृष्णा चौक पर डबल डेकर मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इसमें फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो का संचालन होगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोनों स्टेशन के जुड़ाव का डिजाइन दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.