गुरुग्राम में महिलाओं के लिए शुरू हुआ स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार क्लिनिक
गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार क्लिनिक (पिंक क्लिनिक) की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से प्रदेश की नौ स्वास्थ्य परियोजनाओं के साथ इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसी अवसर पर अस्पताल में अमृत फार्मेसी स्टोर का भी उद्घाटन किया गया। जिला नागरिक अस्पताल में तैयार किए गए इस विशेष क्लिनिक में 9 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्लिनिक का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.