गुरुग्राम, मई 12 -- गुरुग्राम के शंकर की ढाणी गांव में एक 23 साल की युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। युवती यूपी की रहने वाली थी और गुरुग्राम में इंटर्नशिप कर रही थी। आरोप है कि उसके ममेरे भाई ने उसकी हत्या कर लाश को बेड के अंदर छिपा दिया और फरार हो गया। आरोपी पिछले पांच वर्षों से युवती को परेशान कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस इसे रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सोनी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थी। वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह शंकर की ढाणी गांव में 2 अन्य महिलाओं के साथ किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रात करीब 12:30 ...