गुरुग्राम, मार्च 23 -- गुरुग्राम में रविवार को आसमान साफ रहा जबकि शनिवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली थी। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरुग्राम में अगले चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, '26 मार्च से हरियाणा के दक्षिणी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर काफी कम रहने वाला है, जिसकी वजह से गुरुग्राम के मौसम पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।' बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तामपान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को सुबह 8:30 बजे तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 14.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अ...