गुरुग्राम, फरवरी 17 -- गुरुग्राम पुलिस ने गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ संयुक्त अभियान में चीन के साइबर जालसाजों को फोन मदद प्रदान करने के आरोप में एक नगा महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला अपने पति के साथ मिलकर गुरुग्राम में किराए के मकान में 'वर्चुअल सिम बॉक्स' लगाकर चीन स्थित साइबर अपराधियों की मदद कर रही थी। आरोप है कि वे गेमिंग धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे विभिन्न साइबर अपराधों के लिए भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहे थे। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 182 करोड़ की आएगी लागत; जानें रूट यह भी पढ़ें- नो पार्किंग में गाड़ी छोड़ी तो समझो गई! गुरुग्राम पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान यह भी पढ़ें- गुरुग्राम फिर ग...