गुरुग्राम, मार्च 25 -- नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुग्राम के दो गांवों में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। विभाग ने लोगों से अपील की कि अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों में अपनी जिंदगी की जमापूंजी नहीं लगाएं। ये कॉलोनियां कभी भी तोड़ी जा सकती हैं। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने मंगलवार को गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित गांव भोंडसी और गांव रिठौज में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। इस दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर एक तोड़फोड़ दस्ता सुबह साढ़े 11 बजे गांव भोंडसी में पहुंच गया। इस गांव में करीब दो एकड़ में अवैध रूप से एक नई कॉलोनियां काटी जा रही थी। आठ मकानों के निर्माण क...