मैनपुरी, जुलाई 26 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर निवासी एक युवक ने हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हरियाणा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। खबर मिलते ही परिजन गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए थे। ग्राम गोपियापुर निवासी 35 वर्षीय संजेश पुत्र चंद्रभान कठेरिया अपनी पत्नी बबीता, सात वर्षीय बेटे शिवम और चार वर्षीय बेटी के साथ गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर साथ रहने वाले...