गौरव चौधरी, मार्च 9 -- गुरुग्राम के सिधरावली में एक निर्माणाधीन साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को भिवाड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम जारी हैं। सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।गुरुग्राम से करीब 30 किलोमीटर दूर हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम से करीब 30 किलोमीटर दूर सिधरावली में सोमवार की रात सिग्नेचर ग्लोबल की प्लाटेड कॉलोनी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से बड़ा हादसा हो गया। 7 मजदूरों की मौत, 4 जख्मी मलबे की चपेट में आने के कारण 7 मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्...