गुरुग्राम, मई 20 -- गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज कॉलोनी में मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने 670 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई तोड़फोड़ के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। एक दिन पहले सोमवार को भी यहां 200 से अधिक झुग्गियों को तोड़ा गया था।5 घंटे तक चली तोड़फोड़ सुबह 11 बजे डीटीपीई कार्यालय से तोड़फोड़ दस्ता इस कॉलोनी में पहुंच गया। झुग्गियों से सामान निकालने के लिए एक घंटे की मोहलत दी गई। पिछले एक सप्ताह से मुनादी करवाकर झुग्गियों को खाली करने की चेतावनी दी जा रही थी। झुग्गियों के खाली होने के बाद डीटीपीई अमित मधोलिया के आदेश पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। करीब पांच घंटे तक तोड़फोड़ ह...