गुरुग्राम, जून 24 -- गुरुग्राम में पत्नी को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 7.53 लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। गुरुग्राम पुलिस ने बिहार के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर कथित जॉइनिंग लेटर भेजा और पीड़ित के एक दोस्त ने उसे फर्जी बता दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छह दिन की रिमांड पर लिया है।3 साल में ठगे 7.5 लाख रुपये पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरुग्राम का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि साल 2020 से 2023 के बीच आरोपियों ने उसकी पत्नी को डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 7.53 लाख रुपये ले लिए। लंबे समय तक नौकरी न मिलने पर आरोपियों ने वर्ष 2023 में व्हाट्सऐप के जरिए एक कथित जॉइनिंग लेटर भेजा।दोस...