गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी के वजीरपुर गांव में शनिवार देर शाम पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने चाकू से अपना गला और हाथ काटकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद के बिलारी निवासी नाजिम अपने परिवार के साथ पिछले छह महीने से वजीरपुर में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे जब नाजिम का भाई जीशान उसके घर भोजन करने पहुंचा तो पहली मंजिल का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह भी पढ़ें- चार लोगों ने जहर खाया कमरे में नाजिम की पत्नी 35 वर्षीय नजमा, 12 वर्षीय बेटी इकरा, दस वर्षीय शिफा, आठ वर्षीय बेटा आरम और सबसे छोटी बेटी छह वर्षीय खतीजा के मुंह से ...