गुरुग्राम, मई 2 -- पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बैठक में प्रदेश में वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, हरित क्षेत्र विकास के साथ अलग-अलग पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े एजेंडा के बारे में समीक्षा की। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 500 वर्ग गज से अधिक क्षेत्रफल वाली जिन साइट्स पर निर्माण कार्य चल रहा है और जिन्होंने डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, उनके चालान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो साइट्स पंजीकृत हैं लेकिन नियमों का पालन नहीं कर रहीं, उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।15 दिनों में कवरिंग के निर्देश इस मामले पर राव नरबीर ने अधिका...