गुरुग्राम, दिसम्बर 29 -- गुरुग्राम में सुशांत लोक फेज-2 में देर शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। सिविल डिफेंस अधिकारी मोहित शर्मा ने बताया कि अभी तक एक मजदूर की लाश निकाली गई है। दो जिंदा मजदूरों को निकाला गया है। दोनों अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ये तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है। पता लगाया जा रहा है कि इस साइट पर कुल कितने मजदूर काम कर रहे थे। इस साल ऐसे ही हादसों में गई कई जानें गुरुग्राम में इस साल बेसमेंट की दीवार गिरने या मिट्टी खिसकने के कई जानलेवा हादसे हुए हैं। ऐसे हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.