गुरुग्राम, मार्च 21 -- गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक ने अपनी ही पत्नी को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला भी पेशे से नर्स थी। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति 26 वर्षीय अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।शादी के बाद सामने आया असली रूप पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरुण शर्मा और मृतका काजल दोनों ही एक नर्सिंग होम में काम करते थे। काम के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और फिर चार महीने पहले नवंबर 2025 में उन दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही अरुण का असली रूप उसके सामने आ गया। वह नशे का आदी था और दहेज के लिए अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करने लगा। पैसों की मांग को लेकर वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट...