गुरुग्राम, मार्च 31 -- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-36ए की तरफ सर्विस रोड बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। जीएमडीए ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है। इस परियोजना के तहत गांव सिंही और नरसिंहपुर की लगभग 7.27 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस पर 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनेगी। इस सड़क के निर्माण का खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। यह सर्विस रोड बनने से ग्लोबल सिटी को सीधा फायदा होगा। इससे निवासियों को एक्सप्रेसवे पर सीधे जाने के खतरे से मुक्ति मिलेगी।जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार अधिकारियों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के सीपीआर हिस्से पर सेक्टर-36ए की तरफ सर्विस रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव तैया...