गुरुग्राम, जून 14 -- गुरुग्राम में रोजाना सुबह-शाम को लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ओल्ड दिल्ली रोड से जयपुर हाईवे को जोड़ने वाली सड़क तीन लेन की बनाई जाएगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) इस पर 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा शहर की एक और सड़क और एक फ्लाईओवर को चौड़ा करने की भी योजना तैयार की गई है। मई में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त के सामने जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में चर्चा होने के बाद एचएसआईआईडी और लोक निर्माण विभाग ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण और पहला हिस्सा उद्योग विहार से जुड़ा है। उद्योग विहार में मारुति उद्योग और देश-विदेश की सैकड़ों नामी आईटी और कॉर्पोरेट कंपनियां स्थित हैं, जहां रोजाना दिल्ली, नोएडा और गुर...