गुरुग्राम, नवम्बर 28 -- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को इसके लिए शुक्रवार को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई। निर्माण की लागत को जीएमडीए वहन करेगा। पिछले सात साल से हीरो होंडा चौक रोड की योजना पर जीएमडीए और एनएचएआई के बीच मंथन चल रहा था। पिछले छह महीने में तो यह फैसला हो गया था कि इस रोड का निर्माण एनएचएआई के बजाय जीएमडीए करेगा। जीएमडीए के नवनियुक्त सीईओ डीके बेहेरा ने पदभार ग्रहण होने के बाद कार्यकारी अभियंताओं से लेकर मुख्य अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राज्य सरकार को संशोधित प्रस्ताव भेजा गया। इसमें आग्रह किया कि इस रोड का निर्...