गुरुग्राम, सितम्बर 10 -- गुरुग्राम में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। गुरुवार को दिनदहाड़े बीच सड़क ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान महेंद्र निवासी गांव बसई के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और बेटे के जुर्म का बदला लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।पेट से पिस्टल सटा कर मारी गोलियां वारदात गुरुग्राम सेक्टर 9 थाना क्षेत्र के एनके फैक्ट्री के पास बसई रोड पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। महेंद्र अपनी बाइक पर जा रहा था। तभी पीछे से प्लसर बाइक पर आए तीन बदमाशों न...