गुरुग्राम, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम में पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी अब और तेज हो गई है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) एक सर्वे करने की तैयारी में है। इस सर्वे के जरिए ट्रैफिक डिटेल और ऐसे इलाकों की पहचान की जाएगी जहां पर पॉड टैक्सी सर्विस को शुरू करना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और पॉड टैक्सी डेवलपर 'ग्लाइडवेज' के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि अथॉरिटी गुरुग्राम में आखिरी छोर तक कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए पॉड टैक्सी सिस्टम कितनी सही रहेगी इसका आकलन करेगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पिंक कैब से 10, 000 महिलाएं बनेंगी­ आत्मनिर्भर, सरकार देगी ये मददनए और टेक्नोलॉजी पर आधारित ट्रांसपोर्ट विकल्प आपको बता दें कि यह एक छोटी, बिना ड्राइवर वाली गाड़ी होत...