गुरुग्राम में टूटा हाईटेंशन तार; हाईवे पर 7 किलोमीटर लंबा जाम, कई इलाकों में बिजली गुल
गुरुग्राम, जुलाई 18 -- गुरुग्राम के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को अचानक 66 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज बिजली की लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई गाड़ी या पैदल यात्री नहीं आया। हालांकि इससे दो घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक थमा रहा। झाड़सा चौक से नरसिंहपुर तक सात किलोमीटर और खेड़की दौला टोल प्लाजा से नरसिंहपुर तक जाम देखा गया। ट्रैफिक पुलिस ने आवाजाही सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि हरसरू से सेक्टर-35 औद्योगिक क्षेत्र को आने वाली एचबीपीएन की हाईटेंशन लाइन का कंडक्टर टूट शनिवार दोपहर तीन बजे गिर गया। ट्रांसमिशन लाइन मुख्य सड़क पर गिर गई जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। बिजली विभाग की टीम को सूचना दे दी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अनहोनी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.