गुरुग्राम, अगस्त 25 -- गुरुग्राम भारी बारिश के बाद कई सड़कें दरियां बन गई। इसके चलते गाड़ियां भी रेंगती नजर आई और लोग कई किलोमीटर लंबे जाम में फंस गए। गुरुग्राम में अक्सर जलभराव के दौरान लोगों कोफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बार में जब राज्य सरकार की एक मंत्री से बात की गई तो उन्होंने कहा, यह एक लंबे समय से चला आ रही परेशानी है, तो इसका हल ढूंढने में भी समय लगेगा। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के बारे में बात की। हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा, ये मेरे विभाग से अलग है। लेकिन इसमें भी देखती रहती हूं कि मुख्यमंत्री इस मामले पर लगातार बैठकें करते रहते हैं। चूंकि यह एक लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है, इसलिए इसके समाधान खोजने में स्वाभाविक रूप से समय लगेगा। अपने ही विभाग का उदाहरण दूं तो सिंचाई विभाग में लंबे समय से कोई खास काम नहीं हु...