गुरुग्राम, सितम्बर 8 -- गुरुग्राम में हुए एक दर्दनाक हादसे में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को एक कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 6 में उस वक्त हुई, जब वह बच्ची कॉर्नर पर स्थित अपने घर के बाहर अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। इस दौरान उसकी मां भी पास में ही खड़ी थी, और एक पड़ोसी महिला से बात कर रही थी। तभी वह कार आई और बच्ची को कुचल दिया, पास में मौजूद उसकी बड़ी बहन भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक मासूम का नाम अद्रिजा था। हादसे के बाद बच्ची के परिजन उसे बिना देर किए पालम विहार के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह भयानक हादसा हादसे वाली जगह के आसपास के घरो...