गुरुग्राम में खौफनाक वारदात! पीजी संचालक के सिर में मार दी गोली
गुरुग्राम, सितम्बर 8 -- गुरुग्राम में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के आचार्य पुरी इलाके में मंगलवार शाम करीब सात बजे पैसों के लेनदेन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अज्ञात हमलावरों ने 55 वर्षीय पीजी (पेइंग गेस्ट) संचालक हेमंत कौशिक को उनके घर के बाहर गोली मार दी। गोली उनके सिर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। हमले के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिजन गंभीर रूप से घायल हेमंत को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया।लेनदेन के विवाद में रंजिश की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, हेमंत कौशिक सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बीते कुछ सालों से सेक्टर 14 इलाके में ही पीजी का संचालन कर रहे थे। मंगलवार शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.