गुरुग्राम, अप्रैल 9 -- Gurugram News : गुरुग्राम के रामपुरा क्षेत्र की एक वर्कशॉप में दो दोस्तों के बीच हंसी-मजाक के बाद कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए एक सहकर्मी ने तैश में आकर दूसरे के शरीर में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी। इससे पीड़ित की पेट की आंतें फट गईं, उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में कई घंटे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय हरविंदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के शाहगढ़ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर खेड़की दौला थाने में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुरा गांव स्थित तरुण एंटरप्राइजेज वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे मूलरूप से राजस्थान के डीग निवासी 40 वर्षीय नरेश और हरविंदर दोनों आपस में मजाक कर रहे थे, तभी नरेश ने तैश में आकर कंप्रेसर से हरविंदर...