गुरुग्राम, अप्रैल 21 -- गुरुग्राम के पटौदी बाईपास इलाके में मंगलवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी पर सवार युवकों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद कैंटर का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उधर इस घटना के संबंध में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतकों की पहचान मुस्तफा (21) और अयान (16) के रूप में हुई है। दोनों मृतक पटौदी अनाज मंडी में मजदूरी करते थे। पुलिस को इस घटना की जानकारी मृतकों के दोस्त दिलशाद ने दी, पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए उसने बताया कि, मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे वह अपने एक अन्य परिचित मेहरबान के साथ घूम रहा था, तभी उनके दोस्त मुस्तफा (21) और अयान (16) एक एक्टिवा पर सवार होकर वहां पहुंच गए। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.