गौरव चौधरी, नवम्बर 26 -- दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (एन-48) पर सरहौल टोल प्लाजा के पास देर रात गश्त के दौरान सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।रात 2 बजे हादसा मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 29 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रेवाड़ी जिले के बूढपुर गांव के निवासी थे और गुरुग्राम यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। सिपाही लोकेश 25 नवंबर की रात को ट्रैफिक इंस्पेक्टर हाईवे-1 की गश्त टीम की गाड़ी पर ड्यूटी पर थे।दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा रात करीब दो बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.