गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम ने शहर में कुत्तों की 25 नस्लों को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने पर पाबंदी लगा दी है। नियम का उल्लंघन करने पर पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। शहर में पालतू कुत्तों द्वारा मासूम बच्चों और आम नागरिकों पर बढ़ते हिंसक हमलों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों को देखते हुए निगम (ने अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है।

नियमों का कड़ा पालन नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने एक कड़ा आधिकारिक आदेश जारी करते हुए शहर में पालतू कुत्तों के पंजीकरण, नियंत्रण और विनियमन के लिए नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब गुरुग्राम नगर निगम की सीमा के भीतर सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा। ...