बरेली, दिसम्बर 22 -- शाही। नारा फरीदापुर निवासी मंगलसेन (22) गुरुग्राम में फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। परिजनों ने बताया कि युवक रविवार रात खाना पहुंचाने जा रहा था। उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टककर मार दी। टक्कर लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतक के परिजन गुरुग्राम रवाना हो गए। परिजनों ने बताया युवक एक सप्ताह पहले छुट्टी से काम पर गया था। उसकी पत्नी उसे रोकती रही, लेकिन वह नहीं माना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.