गुरुग्राम, अगस्त 24 -- कृष्ण कुमार/गुरुग्राम शहर में भारी बारिश के बाद बने गंभीर हालात के बीच सुभाष चौक पर रेल विहार के सामने सैकड़ों मासूम स्कूली बच्चे भीषण जाम में फंस गए। चारों तरफ की सड़कों पर गहरा पानी भर जाने के कारण दस से अधिक स्कूल बसें लगभग चार घंटे तक वहीं अटकी रहीं। जलभराव के चलते कई बसें पानी के बीच में ही बंद हो गईं, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। बसों के भीतर बैठे छोटे बच्चे दोपहर से लेकर शाम तक भूख और प्यास से तड़पते रहे, जिससे मौके पर मौजूद अभिभावकों और राहगीरों में भारी गुस्सा देखने को मिला। सड़क पर कई फीट पानी जमा होने के कारण बचाव कार्य में काफी समय लगा और शाम साढ़े पांच बजे के बाद प्रशासन ने बसों को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास तेज किया। शाम छह बजे तक पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लि...