गुरुग्राम, जून 27 -- गुरुग्राम के नौरंगपुर रोड पर मानेसर नगर निगम की एक टीम ने एक अवैध रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट (RMC) को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया। अधिकारियों की मानें तो 30 से अधिक अवैध प्लांटों की पहचान की गई है। इन प्लांटों पर भी ऐक्शन होगा। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अवैध निर्माण और बिना मंजूरी के चल रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नौरंगपुर रोड पर 4 एकड़ में फैला यह प्लांट बिना जरूरी मंजूरी के चल रहा था। क्षेत्र में 30 से अधिक अवैध प्लांटों की पहचान की गई है। इन सभी पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। अधिकारी ने बताया कि कोई भी निर्माण शुरू करने से पहले विभाग से आवश्यक मंजूरी जरूर ली जानी चाहिए। एक दिन पहले शुक्रवार ...