गुरुग्राम, नवम्बर 28 -- गौरव चौधरी, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की है। जिले में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की प्रक्रिया के तहत पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से रवाना कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और पीओ स्टाफ की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए इन 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान इनमें से किसी के पास भी भारत में रहने से संबंधित वैध पासपोर्ट, वीजा या कोई अन्य आवश्यक सरकारी अनुमति नहीं पाई गई। इसके बाद सभी हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को नियमानुसार मानेस...