गुरुग्राम, जुलाई 17 -- गुरुग्राम के पालम विहार के 11 मकानों में अवैध रूप से निर्मित फ्लैट की रजिस्ट्री करने वाले कई तहसीलदार नपेंगे। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक अमित खत्री ने जिला उपायुक्त को इस मामले जांच करके तहसीलदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। पालम विहार के सी-टू ब्लॉक में मकान नंबर 913, 921, 922, 924, 935, 951, 956, 979बी, 1226, 1251, 1310 में 16 फ्लैट से लेकर 24 फ्लैट बनाए गए हैं। नियमानुसार एक मकान में सिर्फ चार फ्लोर का निर्माण किया जा सकता है। इस ब्लॉक की आरडब्ल्यूए ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पिछले साल एक याचिका दायर की थी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अरावली के पास बसेगा नया सेक्टर, 8 गांव के किसान जमीन देने को तैयारस्टिल्ट पार्किंग में भी फ्लैट बनाकर बेच डाले इसमें कहा था कि इन प्लॉट...