गुरुग्राम, नवम्बर 1 -- गुरुग्राम जिले की तहसीलों से लेकर उप तहसीलों में 3 नवंबर से जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। इससे पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से कागजरहित होगी। अब लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संपत्ति पंजीकरण से जुड़े सभी काम ऑनलाइन हो जाएंगे। जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों को फोटो करवाने के लिए आना होगा। सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस नई व्यवस्था से लोग घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिसमें आधार और ओटीपी से सत्यापन, ऑनलाइन स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान और सब-रजिस्ट्रार के साथ अपॉइंटमेंट बुक करना शामिल है। इस नई प्रणाली से फर्जीवाड़े की संभावना खत्म हो जाएगी। रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया : जिला राजस्व विभाग के अनुसा...