गुरुग्राम, फरवरी 17 -- गुरुग्राम में एक बार फिर बड़ा बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला। इस दौरान अवैध कॉलोनियों से लेकर अवैध फार्म हाउस ध्वस्त कर दिए गए। गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सोमवार को अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। ये कॉलोनियां साढ़े 10 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही थी। पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध के बीच निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता पहले गांव ताजनगर में पहुंचा। इस गांव में करीब चार एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इसमें 11 मकानों को तैयार करने के लिए डीपीसी और चारदीवारी की गई थी। प्लॉट बेचने के लिए सड़क का निर्माण भी कर दिया था। बुलडोजर ने इस कॉलोनी को मलबे में मिला दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता इस गांव में ही करीब चार एकड़ में पनप रही द...