गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस में तैनात एएसआई की बेटी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करते हुए पूरे भारत में 265वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से गुरुग्राम पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा सहायक उप निरीक्षक रामबीर सिंह जो क्राइम ब्रांच पीओ स्टाफ, गुरुग्राम में कार्यरत हैं, उनकी बेटी प्रख्या गुलिया को यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुश्री प्रख्या गुलिया एक होनहार एवं मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने नेकी राम कॉलेज, रोहतक से अपनी बीएससी व बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2025 में पूरे देश में 265वां रैंक हासिल किया है। ▪️...