गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम में प्रशासनिक कामकाज को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए हाल ही में घोषित की गई 2 क्लस्टर एवं 8 जोन व्यवस्था सोमवार से धरातल पर पूरी तरह लागू हो गई है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के तहत सभी आठों जोनों के लिए संयुक्त आयुक्तों, जोनल टैक्सेशन अधिकारियों और स्वच्छता अधिकारियों की जोनवार जिम्मेदारियां तय कर तैनाती कर दी गई है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब प्रत्येक जोन के अंतर्गत महज 4 से 5 वार्ड ही आएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और जनसमस्याओं की प्रभावी निगरानी हो सकेगी। गौरतलब है कि नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग में पहले से ही आठ डिवीजन कार्यरत हैं, जिसके चलते अब प्रशासनिक ढांचा भी इसी के अनुरूप ढल गया है.

इन ...