गुरुग्राम, मार्च 26 -- गुरुग्राम नहर की जर्जर हालत के चलते इसके पुनर्निर्माण का काम किया जाना है। इस दौरान शहर में पानी की किल्लत न हो इसके लिए सिंचाई विभाग और जीएमडीए ने प्लान-बी तैयार किया है। योजना के अनुसार, चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से बसई संयंत्र तक बिछी 1600 एमएम की पाइपलाइन के जरिए कच्चे पानी की आपूर्ति की जाएगी। बसई संयंत्र पुराने गुरुग्राम और नए सेक्टरों की जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। जब तक नहर का मरम्मत कार्य चलेगा तब तक इसी वैकल्पिक पाइपलाइन और एनसीआर नहर के माध्यम से पानी पहुंचाया और शोधित किया जाएगा।प्लान-बी पर काम शुरू गुरुग्राम नहर को दुरुस्त करने के लिए बंद किया जाना है। इससे पहले सिंचाई विभाग ने प्लान-बी पर काम शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग ने बसई जल शोधन संयंत्र तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। ...