गुरुग्राम, अगस्त 5 -- गुरुग्राम में सोहना रोड पर बने कई शॉपिंग मॉल और रिहायशी कॉम्प्लेक्स समेत आठ से ज्यादा इलाकों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं थी, जिसके चलते इन इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि प्रभावित इलाकों में पानी की कमी भी हो गई। इस दौरान सेक्टर 67 की पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया। हालांकि इसके बाद भी वहां 48 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गायब रही, जिसे बुधवार शाम 5 बजे बहाल किया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान AIRIA मॉल, एलन मॉल, ओकस और पिरामिड सोसाइटी समेत आठ से ज्यादा जगहों पर लगभग दो दिनों तक बिजली कटी रही। सूत्रों ने बताया कि इतने घंटों तक इन इलाकों में लाइट गुल रहने की वजह बिजली सप्लाई नेटवर्क में शॉर्ट सर्किट की वजह से आई परेशानी थ...