गुरुग्राम, मार्च 10 -- दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 10 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी स्कूलों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एहतियातन स्कूलों की छुट्टी जैसे ही स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले, एहतियातन सुरक्षा के मद्दनेजर इन सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। आनन-फानन में अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को घर वापस ले जाने के लिए कहा गया। स्कूलों के बाहर अचानक उमड़ी भीड़ और पुलिस की गाड़ियों को देख अभिभावकों में भी काफी डर का माहौल देखा गया।पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मुस्तैदी सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को खाली कराया गया है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली...