गुरुग्राम, मार्च 31 -- गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने यहां की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का निर्णय लिया है। इलाके की 50 मुख्य और अंदरूनी सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। बिल्डर से नगर निगम के पास आने के बाद यह पहली बड़ी विकास योजना है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे 2 हजार से अधिक परिवारों को पैदल चलने और वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही थी। निगम जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा जिससे धूल और हादसों से राहत मिलेगी।50 सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम ने कॉलोनी की टूटी पड़ी मुख्य और अंदरूनी सड़कों की सूरत बदलने का फैसला कर लिया है। योजना के तहत इलाके की करीब 50 सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।4 करोड...