गुरुग्राम के साईअंश तापड़िया सर्वश्रेष्ठ तैराक बने
गुड़गांव, सितम्बर 14 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। शहर के 16 वर्षीय तैराक साईअंश तापड़िया ने पुणे में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन नेशनल स्विमिंग गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब हासिल किया। 11 से 13 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में साईअंश ने अंडर-19 वर्ग की तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर इंडिविजुअल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। साईअंश ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक हासिल किया। तीनों स्पर्धाओं में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया और इंडिविजुअल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। साईअंश द श्रीराम स्कूल, मौलसरी के छात्र हैं। वह चैंपियंस एक्वेटिक्स एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.