गुरुग्राम, नवम्बर 15 -- गुरुग्राम में रविवार को बड़ी आग की घटना सामने आई है। यहां पटौदी के रामलीला ग्राउंड में लगी वूलेन मार्केट की 25 दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक आग ने पूरे मार्केट को अपनी आगोश में ले लिया था। इस घटना में मार्केट की 25 दुकानें जलकर खाक हो गईं।काफी मशक्कत के बाद बुझी आग आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां पटौदी और मानेसर से घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया है। देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में BJP पार्षद और उनके पिता पर ससुराल में हमला; अस्पताल में भर्ती इस घटना की जानकारी देत...