गुरुग्राम, नवम्बर 7 -- गुरुग्राम के दो ऑफिसों को 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोपो में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दोनों कोर्पोरेट ऑफिसों में अचानक इंस्पेक्शन किया गया था। इस दौरान पाया गया कि यहां 50 फीसदी से ज्यादा लोग ऑफिस से ही काम कर रहे हैं। सेक्टर 42 के दो कॉर्पोरेट कार्यालयों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है। इन पर अनिवार्य '50 फीसदी वर्क-फ्रॉम-होम' (घर से काम करने) के निर्देश का उल्लंघन करने का आरोप है। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी किया गया था। सेक्टर 42 स्थित इन दोनों ऑफिस में जब इंस्पेक्शन किया गया तो पाया गया कि एक ऑफिस में 117 कर्मचारियों में से लगभग 87 ऑफिस से काम कर रहे थे जबकि दूसरे ऑफिस में 262 कर्मचारियों में से लगभग 160 कर्मचार...